फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   How students will get quality education, vacant teacher posts

छात्रों को कैसे मिलेगी गुणवत्तापरक शिक्षा, रिक्त चल रप्ते शिक्षकों के पद

Thu, 23 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
How students will get quality education, vacant teacher posts
मऊ। शिक्षा सत्र शुरू होने के 172 दिन बीतने के बाद जिले के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में मानक के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा सकी है। इसके चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 40 प्रधानाचार्यों के पद रिक्त चल रहे हैं। हालत यह है कि 1264 की जगह 678 शिक्षकों की ही तैनाती की जा सकी है। जिले में 67 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। शिक्षा सत्र का छठवां माह चल रहा है लेकिन अभी तक विद्यालयों में मानक के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा सकी है। इससे छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। विद्यालयों में रिक्त चल रहे पदों पर नजर डाला जाए तो प्रवक्ता के 321 पदों के सापेक्ष 207 पदों पर ही तैनाती की जा सकी है। इसी क्रम में सहायक अध्यापकों के 843 सृजित पद हैं। जिसमें 471 पदों पर ही तैनाती है। इसी क्रम में 67 प्रधानाचार्य के सापेक्ष 27 पदों पर तैनाती है। प्रधानाचार्यों के 40 पद रिक्त चल रहे हैं और प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे विद्यालय संचालित हो रहे हैं। अभिभावकों की मानें तो लंबे समय बाद माध्यमिक विद्यालय खुले तो हैं लेकिन विद्यालयों में प्रवक्ता तथा सहायक अध्यापकों के पद खाली रहने से पढ़ाई सही ढंग से नहीं हो पा रही है। छात्र भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंतित हैं। शिकायत के बाद भी आला अधिकारियों की ओर से आश्वासन देकर मामले को लटका दिया जा रहा है। रिक्त चल रहे शिक्षकों के पद पर कब तक तैनाती होगी आला अधिकारी बताने को तैयार नहीं हैं। इस संबंध में जिलाविद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि शासन स्तर से नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed