फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Housing beneficiaries of the district got housing

जिले के आवास लाभार्थियो को मिला आवास

Tue, 15 Nov 2022 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Housing beneficiaries of the district got housing
मऊ। जिले के विभिन्न ब्लाक कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास स्वीकृत होने का प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही प्रतीकात्मक गृह प्रवेश कराते हुए लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई। साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुहम्मदाबाद गोहना : मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में कुल 28 लाभार्थियों को उनके आवास स्वीकृत होने का प्रमाण पत्र दिया गया। पांच आवासों का निर्माण पूर्ण होने पर प्रतीकात्मक गृह प्रवेश कराते हुए लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र कुमार और ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पूर्ण हो चुके आवासों की चाबी प्रदान किया। प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आवास विहीन लोगों को आवास के लिए 1 लाख 20 हजार की धनराशि प्रदान किया जाता है। साथ ही बरहदपुर और खड़ागिलिया ग्राम पंचायत में 2 लाभार्थियों का आवास पूर्ण होने पर उनका प्रतीकात्मक गृह प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र कुमार ने लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिया। ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने कहा कि मेरा प्रयास है कि ब्लॉक में किसी भी गांव में कोई भी व्यक्ति आवास विहीन रहे। सभी को आवास मुहैया कराने को लेकर वह प्रतिबद्ध हैं। खंड विकास अधिकारी चंद्रभान मौर्य ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के नगरीपार, कमालपुर पहाड़पुर, सैदपुर, सौसरवा माहपुर, तुलसीपुर कुड़वा, याकूबपुर, दाउदपुर आदि गांव के 28 लाभार्थियों का आवास स्वीकृत होने पर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर अवर अभियंता विनोद सिंह, अमरजीत सिंह, जय भीम कुमार, एडीओ पंचायत आदि सहित दर्जनों ग्राम प्रधान, सचिव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रानीपुर : ब्लाक सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण व प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को चाबी वितरण व स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी विक्रांत सिह रिशु ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के चार लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पांच लाभार्थियों को चाबी वितरण किया। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2022-23 के 46 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से बने फतेहपुर गांव में गृहप्रवेश कराया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख सोनी राज, पूर्व प्रमुख अरुण कुमार सिह, बीडीओ कलाधर पांडेय, जितेंद्र सिह, धीरेंद्र सिह, प्रभारी एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार मौजूद रहे। रतनपुरा: विकासखंड के सभागार में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृत पत्र तथा चाबी वितरित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी राधिका ग्राम पंचायत पहदेवाजीत, आनंद ग्राम पंचायत अइलख के घर जाकर विधिवत पूजा पाठ कर गृह प्रवेश की रस्म की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर, विशिष्ट अतिथि डीसी मनरेगा उपेंद्र कुमार पाठक रहे। खंड विकास अधिकारी रतनपुरा दिवाकर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed