{"_id":"65bd47a2a19e290a39035421","slug":"housing-allotted-to-a-minor-project-director-canceled-it-mau-news-c-295-1-mau1003-108364-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नाबालिग को कर दिया आवास का आवंटन, परियोजना निदेशक ने किया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नाबालिग को कर दिया आवास का आवंटन, परियोजना निदेशक ने किया निरस्त
विज्ञापन
मधुबन। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन में अनियमितता की शिकायत पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक राम बाबू त्रिपाठी शुक्रवार को दरगाह पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ खुली बैठक की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। जांच में कई अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई और ग्राम प्रधान एवं सचिव से स्पष्टीकरण मांगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर जमकर फटकार लगाई। आवास योजना के पात्रता सूची को बिना ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर एवं समय समाप्ति के बाद ब्लॉक मुख्यालय पर जमा किए जाने की शिकायत सही पाए जाने पर ग्राम प्रधान एवं सचिव पर कार्रवाई की बात कही। दिव्यांग कोटे से प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रता सूची की जांच और सत्यापन के बाद आठ में से पांच अपात्र पाए गए। मात्र तीन आवेदक ही सही पाए गए। परियोजना निदेशक ने इन तीनों पात्र लोगों को जल्द से जल्द आवास आवंटन किए जाने की बात कही। परियोजना निदेशक राम बाबू त्रिपाठी ने कहा कि सत्यापन में चार लोगों के पक्के मकान पाए गए। जबकि एक आवेदक की उम्र अभी मात्र 15 साल है। ऐसे में इन पांच लोगों के नाम पात्रता सूची से ख़ारिज कर दिए गए। उन्होंने ग्राम प्रधान को पारदर्शिता के साथ गांव में विकास के कार्यों को कराए जाने की नसीहत दी।
इस दौरान ग्राम प्रधान दरगाह सुशीला वर्मा, सचिव अरुण कुमार, प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण वर्मा, सुनील मौर्य, अशफाक आलम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राम प्रधान दरगाह सुशीला वर्मा, सचिव अरुण कुमार, प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण वर्मा, सुनील मौर्य, अशफाक आलम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन