फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   House was being built against the map, bulldozer started

Mau News: नक्शे के विपरीत बन रहा था मकान, चला बुलडोजर

Sat, 23 Dec 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
House was being built against the map, bulldozer started
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मदा समसपुर मुहल्ले में शनिवार को मास्टर प्लान के विपरीत बन रहे निर्माणाधीन एक मकान को ढहाने की कार्रवाई तहसील प्रशासन ने की। देर रात तक पुलिस फोर्स के बीच में कटर से पिलर काटा जा रहा था। वहीं, जेसीबी से ढहाया गया। बीते आठ दिसंबर को इलाके में हल्दी रस्म के दौरान जर्जर दीवार गिरने से दो बच्चे और आठ महिलाओं की मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रशासन अवैध निर्माण पर तेजी से कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

कस्बा के मदा समसपुर स्थित एचडीएफसी बैंक के पिछले भाग के बगल और अस्करी स्कूल के पीछे मदापुर निवासी गयास आलम का व्यावसायिक भवन का निर्माण जो करीब 50 फ़ीट चौड़े और लगभग 150 फ़ीट लंबे हिस्से पर एक वर्ष से चल रहा था। ग्राउंड और प्रथम तल के निर्माण में दो फीट चौड़े और एक फ़ीट मोटा लिंटर लगा है। इसे मास्टर प्लान के नक्शे के विपरीत पाया। जांच के बाद मास्टर प्लान के अवर अभियंता शादाब खान ने मकान मालिक को नोटिस जारी कर सुधार करने का निर्देश दिया। अवर अभियंता ने बताया कि संबंधित व्यक्ति ने नोटिस के अनुपालन नहीं किया।
विज्ञापन

स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण एवं संपूर्ण भवन का नक्शा पास न होने पर अवैध निर्माण को ध्वस्तीकरण के लिए दुबारा नोटिस दिया गया। बावजूद कोई कवायद न होने पर शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे के बाद एक प्लाटून पीएसी, घोसी, मधुबन, कोपागंज, दोहरीघाट थाना की पुलिस फोर्स के साथ घोसी तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, सीओ गणेशदत्त मिश्रा मदा समसपुर पहुंचे। मोटे लिंटर की वजह से ध्वस्तीकरण में लगे कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी थी। मौके पर नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा, कोतवाल राजकुमार सिंह, एसएचओ कोपागंज शैलेश सिंह, एसएचओ मधुबन रविन्द्र राय, एसओ दोहरीघाट कल्पना मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed