{"_id":"67fff020523a07b48401b8ea","slug":"house-confiscated-for-not-paying-loan-amount-got-possession-mau-news-c-295-1-mau1002-126710-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लोन जमा नहीं करने पर मकान कुर्क, दिलाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लोन जमा नहीं करने पर मकान कुर्क, दिलाया कब्जा
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली बड़ागांव स्थित एक व्यक्ति द्वारा लोन नहीं चुकाने पर बैंक ने मकान कुर्क कर दिया, पुलिस ने बुधवार को मकान खरीदने वाले को कब्जा दिलाया। जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई हुई है।
बड़ागांव अमजदी रोड निवासी अनीस अहमद ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया घोसी की शाखा से 10 साल पहले आठ लाख रुपये गृह लोन लिया था। जिसको जमा नहीं करने पर ब्याज बढ़कर 11 लाख रुपये हो गई थी। बारबार सूचना देने के बाद भी बैंक का लोन जमा नहीं करने पर बैंक ने मकान को बड़ागांव निवासी शकील अख्तर को बेच दिया था।
शकील ने मकान पर कब्जा दिलाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। जिलाधिकारी के आदेश पर यूनियन बैंक मऊ के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने विधि अधिकारी चंदन कुमार, शाखा प्रबंधक घोसी ध्रुप नारायण तिवारी, घोसी कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचकर मकान पर कब्जा दिलाते हुए शकील को मालिकाना हक दिलाया।