फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hot winds blew at a speed of 16 km, maximum temperature increased by one degree Celsius

Mau News: 16 किमी की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं, एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा अधिकतम तापमान

Mon, 12 May 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hot winds blew at a speed of 16 km, maximum temperature increased by one degree Celsius
जिले में रविवार को मौसम का रुख बदल गया। तीखी धूप के चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। गर्म हवाओं से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बारिश के चलते तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। रविवार को गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह आठ बजे ही धूप लोगों को चूभने लगी। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक विनय कुमार सिंह के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 41 प्रतिशत रही। 16 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आद्रता 36 प्रतिशत थी। हवा की गति 14 किमी थी। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। नगर क्षेत्र के सहादतपुरा, भीटी चौक, गाजीपुर तिराहा, सदर चौक, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा तिराहे पर लस्सी, गन्ने के जूस की दुकानों पर भीड़ नजर आई। ग्रामीण क्षेत्रों में फाॅल्ट और ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed