फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hot market will be built in Phulpur, work will start soon

फूलपुर में बनेगा हाट बाजार, जल्द शुरू होगा कार्य

Mon, 21 Nov 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hot market will be built in Phulpur, work will start soon
गांवों में रोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनरेगा योजना के ग्राम पंचायतों में हाट (स्थानीय बाजार) का निर्माण किया जाएगा। योजना के तहत फतेहपुर मंडाव ब्लाक के फूलपुर ग्राम पंचायत को इस योजना में शामिल किया गया है। हाट बाजार के लिए जमीन चिहिन्त करने के साथ बजट स्वीकृत कर दिया गया है। यहां जल्द ही हाट बाजार का निर्माण शुरू किया जाएगा। हाट बाजार बनने के बाद स्थानीय व्यापारियों को जहां सुविधा मिलेगी, वहीं इससे मिलने वाले कर से दूसरे विकास कार्यों को बल मिलेगा। स्थानीय लोगों के किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य के तहत यह योजना बनाई है। जिससे ग्रामीणों को अपना उत्पाद बेचने और खरीदने के लिए स्थानीय बाजार उपलब्ध हो सके। इसी उ्देश्य से मधुबन तहसील के फतेहपुर मंडाव ब्लाक के फूलपुर ग्राम पंचायत के शुक्लपट्टी पुरवा में हाट बजार बनाने की योजना ब्लाक द्वारा बनाई गई है। यहां आठ बिस्वा जमीन पर हाट बाजार बनाया जाएगा। 16 लाख रुपये से हाट बाजार का निर्मासा कराया जाएगा। इसका बजट भी स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन

बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने बताया कि हाट बाजार बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही यहां आने वाले व्यापारियों से कर वसूला जाएगा। इससे दूसरे विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

गांव में मिलेगा रोजगार
मधुबन। वर्तमान में फूलपुर ग्राम पंचायत के अलावा आस पास के दूसरे ग्राम पंचायत के किसान, सब्जी विक्रेताओं सहित अन्य दुकानदारों को बाजार में अपना सामान विक्रय करने के लिए पांच किमी दूर रामपुर बेलौली, तीन किमी दूर नेमडाड या कटघरा शंकर जाना पड़ता है। हाट बाजार बनने से उन्हें अपने घर के पास व्यापार करने का सुगम अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed