फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Home Isolation from 22 in the district on the government guide mill

शासन से मिल गाइडलाइन पर जिले में 22 से होम आईसोलेशन

Sat, 25 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Home Isolation from 22 in the district on the government guide mill
मऊ। शासन से जारी गाइड लाइन के अनुसार जिले में अंडरटेकिंग लेकर 22 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को उपचार के लिए उनके घरों पर आईसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा अन्य मरीजों में 49 मरीजों का उपचार कोविड अस्पताल कोपागंज और परदहां में भर्ती किया गया है। इसके अलावा 23 मरीजों का उपचार गैर जनपदों में चल रहा। यह जानकारी जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने शनिवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना की जांच में मिलने वाले संक्रमितों के लिए शासन से होम आईसोलेशन की गाइड लाइन जारी की गई है। इसके तहत अंडर टेकिंग लेकर 22 मरीजों को उनके घरों में रखकर उपचार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शनिवार की शाम तक आई जांच रिपोर्टो को लेकर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 107 हो चुकी है। इसमें से 23 मरीजों का उपचार आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, बलिया में चल रहा। इसके अलावा 22 होम आईसोलशेन में, 41 बाबू आयुुर्वेदिक हास्पिटल कोपागंज में, आठ मरीजों का कोपागंज में उपचार चल रहा।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार की शाम से शनिवार की दोपहर तक मिले 16 मरीजों को उपचार के लिए कोविड अस्पताल कोपागंज और परदहां में भर्ती किया जाएगा। डीएम ने कहाकि पॉजिटिव मिले मरीजों में जो भी सक्षम हो और उनके घरों में कमरों के साथ दो शौचालय की व्यवस्था हो वो होम आईसोलेशन में रहकर अपना उपचार करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed