फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Home Guard Recruitment Exam from today, 27,360 candidates will appear

Mau News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से, 27,360 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Fri, 24 Apr 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Home Guard Recruitment Exam from today, 27,360 candidates will appear
जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। विभाग की तरफ से चल रही तैयारियाँ शुक्रवार को पूरी हो गईं। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। यह परीक्षा प्रति दिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 27,360 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में होने वाली तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति पाली 4,560 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर परीक्षा सहायक और सह-केंद्र व्यवस्थापक की भी तैनाती की गई है।
परीक्षा के दौरान इन केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी सतर्क रहेंगे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि जिले में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed