फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Home Guard killed in accident

गश्त पर गए होमगार्ड को जीप ने कुचला, मौत

Wed, 11 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 11 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Home Guard killed in accident
रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट पुलिस चौकी के धर्मसीपुर सोनकर बस्ती के निकट गश्त कर रहे एक होमगार्ड को जीप ने सोमवार की रात कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जीप लेकर चालक फरार हो गया। होमगार्ड के साथ रहे दूसरे साथी ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



रानीपुर थाना क्षेत्र खुरहट पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड 45 वर्षीय रामनिरंजन चौहान पुत्र रामपत चौहान निवासी मंझरियां थाना सरायलखंसी की तैनाती सोमवार को रात लगी थी। उसकी तैनाती धर्मसीपुर क्षेत्र में लगी थी।
विज्ञापन



रात में वह अपने एक साथी रमेश शर्मा निवासी पलीगढ़ के साथ साईकल से गश्त कर रहा था। अभी वह धर्मसीपुर गांव के निकट सोनकर बस्ती के आगे खुरहट की तरफ साइकल से आ रहा था कि सामने से आ रही एक जीप ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी रमेश शर्मा यह घटना देखकर अवाक रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 घटना के बाद जीप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद होमगार्ड की साइकल जीप में ही फंसी रह गई। भागने के प्रयास में जीप चालक साइकल को साथ लेकर धर्मसीपुर तक घसीटते हुए गया। होमगार्ड की साइकल को पुलिस बाद में खुरहट पुलिस चौकी पर लाई। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।


घटना की सूचना मिलने पर होमगार्ड के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एसडीएम आरडी पाण्डेय, थानाध्यक्ष अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर किसी प्रकार उन्हें शांत कराया। होमगार्ड के परिजन शव पर विलाप कर रहे थे।



मृत होमगार्ड के दूसरे साथी ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रानीपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने होमगार्ड के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed