{"_id":"6054ea818ebc3ee6487f0c81","slug":"holika-will-burn-at-1247-places-in-the-district-mau-news-vns580824663","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1247 स्थानों पर जलेगी होलिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1247 स्थानों पर जलेगी होलिका
विज्ञापन
मऊ। इस बार होली 29 मार्च को है। 28 मार्च को होलिका जलाई जाएगी। इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में 1247 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। इनमें से 61 होलिका स्थल को संवेदनशील और 18 को अतिसंवेदनशील चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सबसे अधिक होलिका मधुबन थाना क्षेत्र में जलाई जाएगी।
जिले में वसंतपंचमी पर ही होलिका स्थलों पर पेड़ की टहनियां रख दी गई थीं। होलिका स्थल पर अधिक से अधिक लकड़ियां रखने की होड़ मची हुई है। होलिका स्थल को लेकर कई स्थानों पर विवाद की स्थिति बनी रहती है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। होलिका को लेकर कहीं कोई विवाद न हो, इसके लिए निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया है। जिले में सबसे अधिक होलिका मधुबन थाना क्षेत्र में 302 स्थानों जलाई जाएगी। इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र में 46, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में 31, सरायलखंसी में 75, घोसी में 205, दोहरीघाट में 102, कोपागंज में 112, मोहम्मदाबाद गोहना में 208, चिरैयाकोट में 38, रानीपुर में 74, हलधरपुर में 54 स्थानों होलिका जलेगी। होलिका दहन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। थानावार समितियों के लोगों से साथ बैठक और रजिस्टर में संवेदनशील स्थानों का विवरण दर्ज किया जा रहा है।
इनसेट
यादा संवेदनशील होलिका स्थल मधुबन में
जिले में इस बार 11 थाना क्षेत्र में 1247 स्थानों पर होलिका स्थापित की गई है। पुलिस प्रशासन ने 61 स्थानों को संवेदनशील और 18 स्थानों को अतिसंवेदनशील माना है। मधुबन थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 12 स्थानों अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है।