{"_id":"67d5c0da1febbd939c008256","slug":"holi-was-played-by-tearing-clothes-with-gulal-people-were-drenched-in-colors-mau-news-c-295-1-svns1028-125284-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गुलाल के साथ खेली कपड़ा फाड़ होली, रंगों से सराबोर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गुलाल के साथ खेली कपड़ा फाड़ होली, रंगों से सराबोर हुए लोग
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को होली धूमधाम से मनाई गई। सुबह से दोपहर बाद तक होली का हुड़दंग चला। लोगों ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। सड़कों पर घूम रहीं युवाओं की टोलियां आने-जाने वालों को भी रंगों से सराबोर कर रही थीं। जगह-जगह लोग डीजे पर नाचते गाते रहे। शाम पांच बजे से लोग एक-दूसरे के घर जाकर अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में पूरे दिन होली का हुड़दंग रहा। लोग अबीर गुलाल और रंगों से सराबोर नजर आए। होेली का उल्लास बच्चों और नौजवानों में कुछ ज्यादा ही नजर आया। गली कूचों में झुंड बनाए बच्चे और युवा राहगीरों को रंग लगा रहे थे। नगर के गोला बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, सदर चौक, सहादतपुुरा आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, निजामुद्दीनपुरा, सहित विभिन्न मुहल्लों और स्थानों पर त्योहार का उत्साह देखने लायक था।
युवा फिल्मी और फागुनी गीतों के धुुनों पर डांस कर रहे थे। रंग अबीर गुलाल के साथ कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई। नगर के मुंशीपुरा ओवरब्रिज, सदर चौक, औरंगाबाद, मिर्जाहादीका पुरा आदि स्थानों पर हुड़दंगियों ने होली खेलते समय एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। नगर के राजा राम पुरा से होली खेलनेे वालों का जुलूूस निकला। इसमें शामिल लोग ढोल नगाड़ों के साथ विभिन्न मुहल्लों से होली खेलते हुए सदर चौक तक पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सामूहिक होली खेली गई। वहां वंदेमातरम के साथ हमेशा की तरह ओमनाम ध्वजारोहण हुआ।