फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hoardings, banners removed from trees and electric poles

Mau News: पेड़ों और बिजली के खंभे से हटाए गए होर्डिंग, बैनर

Mon, 21 Apr 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hoardings, banners removed from trees and electric poles
मऊ। शासन के निर्देश पर मऊ नगर पालिका और 10 नगर पंचायतों में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और बैनर हटाए जा रहे हैं। इससे बरसात के दिनों में तेज हवा और आंधी चलने पर पेड़ों, बिजली के खंभे पर लटक रहे होर्डिंग से लोगों को हादसे की आशंका बनी थी।
विज्ञापन

इस कार्रवाई से राहगीरों ने राहत की सांस ली हैं। होर्डिंग लगाने के लिए नगर पालिका और नगर पंचायत द्वारा कार्यदायी संस्था को टेंडर दिया जाता है, जो निर्धारित कुछ स्थानों पर होर्डिंग बैनर लगाती है। लेकिन इसका फायदा उठाते हुए कार्यदायी संस्था के कर्मचारी सड़क किनारे, बिजली के पोल और पेड़ों पर जबरदस्ती टांग देते हैं।
विज्ञापन

आश्चर्य की बात ये है कि इनपर नजर रखने वाला कोई नहीं है। जबकि उन सड़कों से जिले के बड़े अधिकारियों की गाड़ियां गुजरती हैं।
घोसी संवाददाता के अनुसार शासन के निर्देश पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में सोमवार को सर्वोदय पीजी कॉलेज से मझवारा मोड़ तक सड़क किनारे से अवैध रूप से लगे बैनर हटाए गए। दोबारा निर्धारित स्थानों के अलावा किसी अन्य जगह पर होर्डिंग दिखने पर संबंधित के खिलाफ जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई। इस दौरान रंजीत कुमार, रामप्रताप यादव, बृजेश गुप्ता, वीरेंद्र, राम प्रताप मुन्ना, विमलेश, रमाकांत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वलीदपुर संवाददाता के अनुसार वलीदपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार के नेतृत्व में सोमवार को अवैध होर्डिंग बैनरों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर पंचायत की टीम ने रामनगर मोड़, खिरिया मोड़, रामलीला मैदान, बड़ी बाजार, छोटी बाजार, भीरा आदि मुहल्लों में पेड़ों और बिजली के पोल पर लगे करीब 150 होर्डिंग और बैनर हटाए। अर्जुन कुमार ने बताया कि होर्डिंग लगवाने के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे जमा करके निर्धारित स्थान पर कोई भी होर्डिंग लगा सकता है।

चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार चिरैयाकोट बाजार में अधिशासी अधिकारी छोटेलाल तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को बिना अनुमति के लगाए गए 25 से अधिक होर्डिंग बैनर हटाए गए। बताया कि बरसात के दिनों में तेज हवा और आंंधी चलने पर पेड़ों और पोल पर लगे होर्डिंग गिरने पर हादसा हो सकता है। इसके लिए नगर पंचायत द्वारा जगह-जगह स्टैंड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed