मुख्तार अंसारी गिरोह पर और कसा शिकंजा, बारह सदस्यों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से मिली हरी झंडी के क्रम में नवागत मऊ जिलाधिकारी सुशील घुले ने मुख्तार अंसारी गैंग के 12 लोगों की नई हिस्ट्रीशीट खोली। इसमें चार सहयोगी और अन्य आठ अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को शामिल किया गया है।
इसमें कोपागंज थाने के फुलेलपुर गांव निवासी कैफयातुल्लाह पुत्र असमतुल्लाह,कसारा गांव निवासी प्रशांत राय उर्फ बंटी पुत्र मनोज राय, काछीकला गांव निवासी दिव्यांशु राय पुत्र अरविंद राय और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के इदारतगंज निवासी पारसनाथ सोनकर पुत्र जरगनाथ सोनकर डी-60 गैंग के सक्रिय सदस्य बताए गए हैं।
इसी क्रम में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के लच्छीपुरा गांव निवासी फैजान पुत्र मुनव्वर रजाई, कोपागंज थाने के लीलारी भरौली गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह पुत्र स्व. प्रेमचंद सिंह, दोस्तपुरा निवासी अखिलेश सोनकर पुत्र बिंदेश्वरी, राजेश सोनकर पुत्र बिंदेश्वरी, कमलेश सोनकर पुत्र बिंदेश्वरी, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद निवासी जावेद पुत्र निसार, बनियापार निवासी इम्तियाज पुत्र वकील अहमद, जमुनीपुर गांव निवासी उदयभान यादव उर्फ उदयी पुत्र प्रधान यादव का नाम शामिल है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी और सदस्यों की तलाश की जा रही है। सबूत के साथ नाम सामने आने पर सभी की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनके विरुद्घ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
गोकशी करने वाले डी-61 गिरोह के सदस्य पर एनएसए
जिले में सक्रिय गौकशी गिरोह डी- 61 के सदस्य राशिद उर्फ मंगरु पुत्र मुश्ताक पर रासुका लगा दिया गया है। एसपी सुशील घुले ने बताया कि आरोपी दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के प्यारेपुरा मुहल्ले का निवासी है। बीते 20 अप्रैल को वह अपने गैंग के लीडर दानिश सहित अन्य के सहयोग से अस्तुपुरा मोहल्ले में शिवमंदिर के पास गोकशी की थी। इस दौरान अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना में दानिश और राशिद का नाम सामने आया, इस दौरान पहले दानिश पर बाद बुधवार को राशिद पर रासुका लगाया गया।