फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hindi Sahitya Parishad honored Devbhaskar with Saraswat - Samman

हिंदी साहित्य परिषद ने देवभष्कर को किया सारस्वत - सम्मान से सम्मानित

Wed, 15 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hindi Sahitya Parishad honored Devbhaskar with Saraswat - Samman
मऊ। हिंदी साहित्य परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को देर शाम हिंदी भवन में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार - 2019 से अलंकृत किए गए देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर हिंदी साहित्य परिषद की तरफ से ऽसारस्वत - सम्मानऽ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि रामनिवास राय ने कहा कि हिंदी राजभाषा से राष्ट्रभाषा नहीं बन सकी। हमारी हिंदी भी बढ़ रही है। देव भास्कर तिवारी ने ऽसारस्वत - सम्मानऽ के लिए हिंदी साहित्य परिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी भाषा से हमारा वैर भाव नहीं है किंतु हिंदी हमारी अस्मिता की भाषा है। हमें इसे सर्वोच्च सम्मान देना चाहिए। शैलेश सिंह ने कहा कि हिंदी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं और बोलियों का विकास भारतीय संस्कृति के लिए बहुत जरूरी है। शशि प्रकाश राय ने कहा कि हिंदी समावेशी भाषा है।मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हिंदी हमारी आत्मा है, हम हिंदी के सम्मान के बिना अपने आत्मसम्मान की रक्षा नहीं कर सकते। डॉ. शर्वेश पांडेय ने कहा कि क्रिया से भाषा की पहचान होती है ना कि शब्द से। हिंदी में विपुल कार्य हुआ है और इसके पास समृद्ध शब्द भंडार है। डॉ. चंद्र प्रकाश राय ने कहा कि भाषा के विकास में सत्ता का विशेष प्रभाव होता है। वर्तमान समय में हिंदी भाषा का आयाम उत्तरोत्तर बढ़ रहा है। इस अवसर पर जय नारायण द्विवेदी, पुष्पा तिवारी, अनुपमा तिवारी, जन्मेजय सिंह, डॉ. जितेंद्र राय, ऋषिकेश पांडेय, राजेंद्र राय, रामजी उपाध्याय, अभय सिंह, अमरनाथ मिश्र, देवेश राय, प्रमोद सिंह, आशुतोष तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed