फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Highly votes on booths, voter Zindabad

बूथों पर जमकर बरसे वोट, मतदाता जिंदाबाद

Mon, 20 May 2019 12:09 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Mon, 20 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Highly votes on booths, voter Zindabad
अदरी स्थित नेशनल इंटर कालेज पर मतदान के लिए लगी लंबी कतार। - फोटो : mau
लोकसभा चुनाव के  सातवें और अंतिम चरण के मतदान में रविवार को घोसी सीट पर वोटरों ने झूमकर वोट डाला। देेर शाम तक 1754 बूथों पर 59.13 फीसदी वोटिंग रही। हालांकि सुबह सात बजे मतदान शुरु होने के बाद कई स्थानों पर ईवीएम ने धोखा दिया। इस दौरान दो स्थानों पर दो घंटे मतदान बाधित रहा। दो गांवों के ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार भी किया गया। शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए अधिकारियों के साथ पुलिस की मोबाइल टीम चक्रमण करती रही। इसके बाद भी घोसी विधान सभा के अतरसांवा गांव स्थित बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर दो पार्टियों के समर्थकों के बीच हाथापाई हुई। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष हट गए। लेकिन विवाद का कारण बने होमगार्ड और एजेंट को बूूूथ से हटा दिया गया।
विज्ञापन

चुनाव मैदान में उतरे 15 प्रत्यायिशों को भाग्य का फैसला रविवार को ईवीएम में कैद हुआ। वैसे तो लोकसभा घोसी में कुल पांच विधान सभाएं आती है।
इसमें चार विधान सभाएं मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, और सदर मऊ विधान सभा तो मऊ में मौजूद है। इसके अलावा पांचवीं विधान सभा बलिया जिले का रसड़ा भी घोसी लोकसभा में समाहित है।
विज्ञापन


रविवार को जिले के चार विधान सभाओं में मौजूद 1640931 वोटरों में से 60.16 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटरों की सुविधा के लिए चारो विधानसभाओं में 1754 बूथ बनाए गए थे। इसमें विधान सभा मधुबन में 436 बूथ, घोसी में 454, मुहम्माबाद गोहना में 386 तथा सदर विधान सभा क्षेत्र में 478 बूथ मौजूद हैं। बहुत से स्थानों पर लिस्ट से मतदाताओं का नाम कटा मिला। हालांकि रतनपुरा में एक परिवार धरने पर बैठ गया तो अमिला में लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहम्माबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र के सेचुई हरिकेश गांव के कुछ लोगों ने लिस्ट से नाम गायब रहने पर बीएलओ को दो तीन थप्पड़ रसीद दिया। इसके अलावा घोसी विधान सभा के अतरसांवा गांव में फर्जी वोट डालने को लेकर भाजपा और गठंबंधन के सर्मक आपस में भिड़ गए। मतदान संपन्न कराने के लिए करीब 20 हजार जिला और पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों की  ड्युटी लगाई गई थी। सुबह सबेरे नौ बजे तक जिले में 9.21 फीसदी, 11 बजे तक 20.49 प्रतिशत, 01 बजे तक 37.30 प्रतिशत तो अपराह्न तीन बजे तक 45.65 फीसदी तो पांच बजे तक 52.35 प्रतिशत वोट पड़ा। इसके अलावा शाम को छह बजे के करीब 60. 16 फीसदी वोट पड़ा था। वोटिंग के बाद कर्मचारी ईवीएम को जमा करने के लिए मंडी समिति पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed