फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   High tension wires pass through the premises of 110 council schools,

Mau News: 110 परिषदीय विद्यालयों के परिसर से गुजरे हैं हाईटेंशन तार,

Sun, 03 Aug 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
High tension wires pass through the premises of 110 council schools,
मऊ। जिले के विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों की छत के ऊपर से तो कहीं परिसर से बिजली के हाईटेंशन तार गुजरे हैं। कई विद्यालय कैंपस में बिजली के ट्रांसफार्मर लगे हैं। बिना किसी सुरक्षा जाल के विद्यालय भवनों के ऊपर से गुजरे बिजली के तार से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 110 परिषदीय विद्यालयों से हाईटेंशन तथा ट्रांसफाॅर्मर को अन्यत्र स्थानांतरित कराने के लिए शासन को तीन करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

जिले मेें 1208 परिषदीय विद्यालय हैं। जिले के विभिन्न ब्लाॅक क्षेत्रों के 110 परिषदीय विद्यालयों के कैंपस से गुजरे हाईटेंशन तार को हटाने के लिए वर्षो से कार्ययोजना तो बनाई जा रही है, लेकिन धरातल पर उतारी नहीं जा सकी है। बारिश के मौसम में अनहोनी की आशंका से अभिभावक जब तक परेशान रहते हैं तब तक बच्चे घर वापस नहीं आ जाते हैं। शिक्षक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। विद्युत निगम ने विद्यालयों के कैंपस से ट्रांसफाॅर्मर और हाईटेंशन तार को अन्यत्र ट्रांसफर करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को तीन करोड़ का स्टीमेट दिया है।
विज्ञापन

रानीपुर : ब्लाक क्षेत्र के पिरुआ स्थित कंपोजिट विद्यालय के परिसर से हाईटेंशन गुजरे हैं। इसके साथ ही परिसर में ट्रांसफाॅर्मर लगा है। इसी क्रम में क्षेत्र के काझा स्थित कंपोजिट विद्यालय काझा नंबर दो के कैंपस से हाईटेंशन तार गुजरे हैं। बिजली का तार किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। ग्रामीणों तथा स्कूल प्रशासन की तरफ से कई बार लिखित शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। बढुआगोदाम :क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डुमरांव नंबर एक, प्राथमिक विद्यालय डुमरांव नंबर दो, उच्च प्राथमिक विद्यालय, इमिलियाडीह, उच्च प्राथमिक मुंगेसर, रकौली, बहरीपुर, कंपोजिट विद्यालय कहिनौर सहित विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों के परिसर के ऊपर विद्युत तार गुजरे हैं। तेज हवा बहने पर स्पार्किंग के दौरान शिक्षक और छात्र दहशत में रहते हैं। बिजली के तार विद्यालय परिसर में लगे पीपल के पेड़ के ऊपर से गुजरे हैं। इससे पेड़ की टहनियां तथा पत्ते हमेशा विद्युत तार से टकराते रहते हैं। गत 26 जनवरी 2019 को कहिनौर गांव स्थित एक मान्यता प्राप्त विद्यालय के परिसर के ऊपरस से गुजरे विद्युत तार से हुई स्पार्किंग के दौरान तीन बच्चे और एक शिक्षक झुलस गए थे। इसके बावजूद हाइटेंशन तार को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरीडीह : क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ओन्हाइच, प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर, प्राथमिक विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालय के परिसर से गुजरे हाईटेंशन तार से शिक्षक तथा छात्र दहशत में जी रहे हैं। रतनपुरा: क्षेत्र के पीपरसाथ स्थित प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय लसरा सहित विभिन्न परिषदीय विद्यालयों कैंपस से होकर गुजरे है। बारिश के मौसम में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को सुरक्षा की चिंता सताती रहती है।

जिले के 110 परिषदीय विद्यालयों के परिसर से हाईटेंशन गुजरे हैं। हाइटेंशन तार और ट्रांसफाॅर्मर को अन्यत्र स्थानांतरित कराने के लिए शासन को तीन करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।
- अजीत तिवारी
जिला समन्वयक निर्माण
बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed