{"_id":"669aed96d3b41972720fb2f6","slug":"high-school-and-intermediate-compartment-exams-will-be-held-at-two-examination-centers-today-mau-news-c-295-1-svns1028-115327-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आज दो परीक्षा केंद्रों पर होगी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आज दो परीक्षा केंद्रों पर होगी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की परीक्षा
विज्ञापन
मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा की चल रही तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई।
शनिवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दो परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी जिलास्तरीय कंट्रोल रूम के साथ ही बोर्ड से की जाएगी। दोनों परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। परीक्षा में 842 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर दिया गया था। जिसमें हाईस्कूल के 297 और इंटरमीडिएट के 445 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सोनीधापा बालिका इंटर काॅलेज और राजकीय बालिका इंटर काॅलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा की तरह ही कंपार्टमेंट परीक्षा भी मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कराया जाएगा। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी जिलास्तरीय कंट्रोल रूम के साथ ही बोर्ड से की जाएगी। परीक्षा में हाईस्कूल के 297 और इंटरमीडिएट के 445 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की तरफ से स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा पर्यवेक्षक के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 8.15 बजे से पूर्वाह्न 11.15 तक होगी। जबकि दूसरी पाली में अपराह्न दो बजे से 5.15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 45 मिनट पूर्व पहुंचना होगा।
कोट
-- --
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को हर हाल मेें नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
रमेश कुमार सिंह
जिला विद्यालय निरीक्षक
मऊ