फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hepatitis B and C testing begins at 10 CHCs; Mau sees 500 cases annually

Mau News: 10 सीएचसी पर हेपेटाइटिस बी और सी की जांच शुरू, हर साल मऊ में आते हैं 500 मामले

Wed, 01 Oct 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis B and C testing begins at 10 CHCs; Mau sees 500 cases annually
मऊ। जिले के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब हेपेटाइटिस बी और सी के जांच की सुविधा मिल रही है। निजी लैब में 1500 से 3000 रुपये में जांच मरीजों को महंगी पड़ती थी। सीएचसी पर जांच कराने से उन्हें सुविधा होगी। यह नई पहल नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत शुरू की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को निजी लैबों के महंगी जांच से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

नोडल और एसीएमओ डॉ बीके यादव ने बताया जनपद में लीवर संबंधी बीमारियों का प्रसार चिंताजनक स्तर पर है। आंकड़ों के अनुसार, हर साल 500 से अधिक हेपेटाइटिस बी और सी के मामले सामने आ रहे हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में अस्वच्छ पानी, संक्रमित सुई के उपयोग और असुरक्षित रक्तदान से हेपटाइटिस बी और सी का प्रसार तेजी से हो रहा है। पहले मरीजों को निजी या वाराणसी जैसे दूरदराज केंद्रों पर 1500 से 3000 रुपये में जांच करानी पड़ती थी। अब सीएचसी स्तर पर ही ब्लड टेस्ट, एंटीबॉडी स्क्रीनिंग और वायरल लोड जांच की शुरू हो चुकी है।इसके तहत हर दिन कोपागंज, फतेहपुर मांडव, दोहरीघाट, घोसी, रतनपुरा, परदहां, मुहम्मदाबाद गोहना सहित सभी 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह जांच हो रही है। डॉक्टरों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों में हेपेटाइटिस होने का खतरा अधिक है। गर्भवती महिलाओं की जांच अनिवार्य होनी चाहिए ताकि बच्चा सुरक्षित रह सके। समय पर बीमारी का पता चलने पर उसका उपचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed