फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Height, blood group of students will be uploaded on U-DICE portal

Mau News: यू-डाइस पोर्टल पर छात्रों का हाइट, ब्लड ग्रुप होगा अपलोड

Tue, 24 Oct 2023 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Height, blood group of students will be uploaded on U-DICE portal
यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (यू-डाइस) पर जिले के माध्यमिक तथा परिषदीय सहित विभिन्न बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों के बच्चों का पूरा डाटा अपलोड किया जाएगा। जिसमें नाम, पता, आधार नंबर के साथ बच्चों की लंबाई, रक्त समूह भी अंकित किया जाएगा। जिले में समस्त बोर्डों से संबद्ध 2584 विद्यालय हैं। परिषदीय, सहायता प्राप्त, माध्यमिक सहित विभिन्न बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का विवरण यू-डाइस पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। इसमें बच्चों का नाम, पता, आधार नंबर, माता-पिता का नाम, आधार नंबर और राशन कार्ड नंबर आदि अंकित रहता है। इस वर्ष शासन के निर्देश पर अब उनका रक्त समूह, लंबाई भी यू-डाइस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो बच्चों को कभी खून की जरुरत पड़ती है तो यू-डायस पोर्टल की मदद से उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

इसके लिए सभी परिषदीय, माध्यमिक सहित विभिन्न बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों को बच्चों के खून की जांच कराने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बाबत बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि बच्चों के खून की जांच कराए जाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है। यू-डाइस पोर्टल पर बच्चों की सभी जानकारी के साथ अब लंबाई व रक्त समूह भी अंकित किया जाएगा। जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान सीपी राय का कहना है कि बच्चों के खून की जांच कराए जाने के लिए समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed