Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Heavy rain accompanied by strong wind, mercury dropped by six degrees

Mau News: तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, छह डिग्री गिरा पारा

Sat, 30 May 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by strong wind, mercury dropped by six degrees
शुक्रवार की सुबह हुई बारिश के बाद पिपरीडीह बाजार में लगा जलजमाव।संवाद - फोटो : ट्रक से कुचलकर ग्रामीण की मौत के बाद हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग।
नौतपा के पांचवें दिन नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को सुबह लगभग छह बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहावना रहा। नगर क्षेत्र के निचले इलाकों में जलजमाव होने के चलते लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को तड़के से आसमान में घने बादल छाए रहे। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे अंधेरे जैसी स्थिति रही। सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चल रहे थे। सुबह लगभग छह बजे धूल भरी हवा चलने के कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग आधे घंटे तक बारिश हुई। नगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा, भीटी, चांदमारी इमिलिया, रघुनाथपुरा, महरनिया, मुंशीपुरा, बलिया मोड़, ख्वाजाजहांपुर सहित निचले इलाकों में जलजमाव होने के चलते लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था।
तेज हवा के साथ लगभग आधे घंटे की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और तपन से राहत मिली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान पर नजर डालें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आर्द्रता 67 प्रतिशत रही, जबकि 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से 31 मई तक तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बढ़ुआगोदाम: शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से राहत मिली। लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से क्षेत्र के ताजोपुर स्थित फोरलेन अंडरपास में लगभग छह इंच पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगरपालिका प्रशासन की ओर से जमा पानी की निकासी कराई गई तो लोगों को राहत मिली।
तारीख अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान

29 मई 31
25
28 मई
37
26
27 मई
38
27
26 मई
39
27
25 मई
42
28
24 मई
42
28
23 मई 40
28
तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed