{"_id":"60ad45e78ebc3e2beb7fa960","slug":"hearing-in-the-case-of-transfer-of-mukhtar-ansari-s-case-to-mpmla-court-today-mau-news-vns5913354159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी के मामले को एमपीएमएलए कोर्ट में स्थानांतरित करने के मामले में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी के मामले को एमपीएमएलए कोर्ट में स्थानांतरित करने के मामले में सुनवाई आज
विज्ञापन
मऊ। दक्षिण टोला थाने में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मामले में नामजद मुख्तार अंसारी के मामले को एमपी एमएलए कोर्ट प्रयागराज में स्थानांतरित करने के लिए विशेष लोक अभियोजक की ओर से विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट की कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र पर मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने आपत्ति दाखिल की कि मामले में अभी विवेचना जारी है, न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है। पत्रावली अपूर्ण है। ऐसी परिस्थिति मे अभियोजन का प्रार्थना पत्र पोषणीय नहीं है।
आपत्ति दाखिल होने के बाद एडीजे बुद्धिसागर मिश्रा ने मामले में सुनवाई के लिए 26 मई की तिथि नियत की है। अभियोजन के अनुसार दक्षिण टोला थाने में मुख्तार अंसारी सहित कई लोगों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुआ है। जिसमें गत दिनों बीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्तार अंसारी की गैंगेस्टर कोर्ट में पेशी हुई। विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट ने विवेचक की ओर से पेश की गई न्यायिक अभिरक्षा की अर्जी को स्वीकार कर गैंगेस्टर एक्ट के मामले में मुख्तार अंसारी को न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया।
इस मामले में विशेष लोक अभियोजक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है कि मुख्तार अंसारी मऊ जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सरकार ने ऐसे लोगों के मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए एमपी एमएलए कोर्ट स्थापित किया है। वर्तमान में मामले की विवेचना चल रही है। ऐसे में मुख्तार अंसारी के मामले को एमपी एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया जाए।