फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Health supplements distributed among 1733 patients in 40 hospitals

Mau News: 40 अस्पतालों में 1733 मरीजों में बांटी गई सेहत की खुराक

Mon, 18 Sep 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Health supplements distributed among 1733 patients in 40 hospitals
मऊ। जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला आयोजित किया गया। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चले मेले में 117 डॉक्टरों की टीम ने 327 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 1733 मरीजों का उपचार किया। बेहतर उपचार के लिए 33 मरीजों को जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर किया गया। मेले में सबसे ज्यादा इलाज चिरैयाकोट पीएचसी पर हुआ, यहां 196 मरीज जांच के लिए आए।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के हनुमान नगर में 70 मरीजों का उपचार हुआ। वहीं, भरुहू का पुरा में 37, छोटी महरनिया में 51 और डोमनपुरा में 53 मरीजों का उपचार किया गया। मधुबन पीएचसी पर 31, काझाखुर्द पीएचसी पर 74, रैनी पीएचसी पर 42, कुर्थीजाफरपुर पीएचसी पर 31, कसारा में 55 मरीजों का उपचार किया गया। उपचार पाने वालों में 758 पुरुष, 750 महिलाएं जबकि 225 किशोर-किशोरियां शामिल रहीं। मेले में 5 आयुष्मान लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित करने के साथ ही 33 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed