फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Health and IB alert when white fungus gets infected

व्हाइट फंगस संक्रमित मिलने पर हेल्थ व आईबी अलर्ट

Sat, 22 May 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Health and IB alert when white fungus gets infected
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का ग्राफ कम होने से राहत मिलती, इस बीच व्हाइट फंगस से संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के साथ खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग जहां इस संक्रमण से बचाव की तैयारियां कर रहा। वही आईबी के लोग मरीज के बारे में पूरा जानकारी जुटाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित सहादतपुुरा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग के एक आंख में व्हाइट फंगस का संक्रमण मिलने पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए वाराणसी ले गए है। लेकिन इस संक्रमण का मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ही नहीं खुफिया विभाग की आईबी विंग अलर्ट दिखी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग भविष्य में मिलने वाले मरीजों के उपचार की तैयारी कर सर्जन सहित अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों की जानकारी जुटा रहा। वहीं, आईबी के लोगों ने मरीज की पूरी जानकारी किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में कुछ कमी आने पर प्रशासन अभी कुछ राहत महसूस किया, तभी ब्लैक फंगस का मरीज जिले में मिला। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की। अमर उजाला में व्हाइट फंगस की खबर प्रकाशित होने पर शनिवार को जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट दिखा। इस बीच आईबी के लोग फोन कर मरीज के नाम आदि की जानकारी करना शुरू की। तैयारी के क्रम में जिला अस्पताल से ईएनटी सर्जन, नेत्र सर्जन, एनस्थीसिया चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली गई। ताकि यह चिकित्सक ब्लैक तथा व्हाइट फंगस के मरीजों की पहचान कर सकें। वहीं इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डॉ. एसपी अग्रवाल का कहना है कि ब्लैक व व्हाइट फंगस से निपटने के लिए जो गाइड लाइन आई हैं। उसके अनुसार ही संक्रमण को रोकने का प्रयास किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed