फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Headmaster suspended after finding low enrolment, poor academic condition

Mau News: कम नामांकन, शैक्षिक स्थिति खराब मिलने पर हेडमास्टर निलंबित

Mon, 03 Feb 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended after finding low enrolment, poor academic condition
मऊ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को एक परिषदीय और दो निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता सामने आईं। परदहां ब्लॉक क्षेत्र के अराजीतौफिर स्थित कंंपोजिट विद्यालय में नामांकन कम होने और शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिलने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया। तीन शिक्षकों को नोटिस दिया गया। सरवां स्थित एक बिना मान्यता वाले विद्यालय को बंद कराने के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने परदहां ब्लॉक क्षेत्र के अराजीतौफिर स्थित कंंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक के 17 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश, सहायक अध्यापक वीणा पाल, दिव्या मनुराज शिक्षण कार्य करते नहीं पाए गए। समस्त छात्र मिश्रित कक्षाओं में बैठे मिले। पाया गया कि सुबह 10.30 बजे तक छात्र उपस्थिति पंजिका नहीं भरी गई थी। विद्यालय का समस्त स्टाफ शिक्षण कार्य में रुचि लेता नहीं मिला। अपार आईडी के लिए और नामांकन बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जाना पाया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

परदहां ब्लॉक क्षेत्र के सरवां में ज्ञानती पीठ चिल्ड्रेन स्कूल का संचालन बिना मान्यता के होता पाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी परदहां को ताला बंंद कराने का निर्देश देने के साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। बच्चों का नजदीक के परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराते हुए रिपोर्ट मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने नगर के बकवल स्थित राज इंटर काॅलेज के भवन में संचालित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता की शर्तों का पालन नहीं पाया गया। प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed