फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   He robbed an old woman alone in her home, arrested

Mau News: घर में अकेली वृद्धा से की थी लूट, गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2024 03:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
He robbed an old woman alone in her home, arrested
घोसी/कोपागंज। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बुधवार को फोरलेन ओवरब्रिज के पास से वृद्ध महिला के घर से सोने की चेन लूट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने की चेन व एक बुलेट बाइक बरामद की है। पुलिस में घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू साहनी निवासी पूराघाट पारा थाना कोपागंज बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी राजू की निशानदेही पर घटना में शामिल आरोपी राकेश राजभर निवासी कोपड़ा थाना कोपागंज के घर से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक बरामद किया।
विज्ञापन

बीते एक अक्टूबर को रघौली से करीब एक किलोमीटर दूर दिनदहाड़े घोसी रोड पर एकांत घर में दोनों आरोपियों ने रह ही अकेली वृद्ध महिला से पानी व आंवला की पत्ती तोड़ने के बहाने पाॅलिथीन मांगा। उसी दौरान आरोपियों ने वृद्ध महिला को घायल कर गले से सोने की चेन व कान का टप्स लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे लेकर वृद्ध महिला के पुत्र अधिवक्ता रमेश चंद यादव ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पकड़े गए आरोपी के पूछताछ के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने कुर्थीजाफरपुर में भी कुछ दुकानदारों से पूछताछ की थी। मिली जानकारी के अनुसार लूट के बाद आरोपियों ने कुछ सामानों को दुकानदारों को बेचने के लिए आए थे। इन दुकानदारों से कुछ सामान भी बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed