फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   He came wearing a helmet, called me names and was shot when he turned back

Mau News: हेलमेट लगाकर आए, नाम लेकर बलाया, पीछे मुड़ा तो मार दी गोली

Thu, 29 Aug 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
He came wearing a helmet, called me names and was shot when he turned back
दोहरीघाट/कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित कादीपुर गांव के पास बाजार से लौट रहे बाइक सवार किसान को पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने से पहले हेलमेट पहने एक बदमाश ने किसान को उसके नाम से बुलाया, जब वह पीछे मुड़ा तो पीछे बैठे बदमाश ने गोली मार दी। गोली किसान के बाएं कंधे को छूते निकल गई। घायल किसान को गिरता देखकर सोहनी कर रहे किसानों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार दोहरीघाट थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव निवासी महेंद्र चौहान (50) ने बताया कि वह खेती करता है। बुधवार की सुबह वह गोठा बाजार गया था, वहां से गांव आ रहा था। अभी वह फोरलेन के कादीपुर गांव के पास पहुंचा था कि बाइक सवार दो बदमाश हेलमेट लगाए थे। उनमें से एक की आवाज सुनकर जब वह पलटा तो एक ने गोली चला दी जो कि उसके बाएं कंधे को लगती हुई निकल गई।
विज्ञापन

बताया कि वह गोली लगने से घायल होकर गिरा गया, इस बीच आस पास खेत में सोहनी कर रहे कुछ किसानों ने इस घटना को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। गोली चलने की सूचना पर घोसी सीओ दिनेशदत्त मिश्रा, दोहरीघाट एसओ संजय सरोज पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच की। मामले में घायल किसान ने गांव के एक व्यक्ति के साथ एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का आरोपी है घायल किसान
कुसुम्हा। बदमाशों की गोली से घायल किसान महेंद्र चौहान हत्या के मामले में आरोपी है। घायल के बड़े भाई रामविजय चौहान ने बताया कि इस घटना को गांव के सीताराम के परिवार के सदस्यों ने अंजाम दिया है। बताया कि बीते 2017 में सीताराम की हत्या हुई थी जिसमें मृतक के परिजनों ने उसके भाई महेंद्र को आरोपी बनाया है।

बताया कि उसका छोटा भाई सुरेंद्र 2018 में बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया था, पंद्रह दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत उसके भाई को कार से धक्का मारा गया था। कहा कि इसी वजह से आज उसके दूसरे भाई महेंद्र पर भी जानलेवा हमला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed