फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Havoc of cold, bonfire on paper

ठंड का कहर, कागज पर अलाव

Thu, 29 Dec 2016 11:17 PM IST
मऊ।
मऊ। Updated Thu, 29 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Havoc of cold, bonfire on paper
ठंड का कहर, कागज पर अलाव
मौसम के करवट बदलने से जनजीवन बेहाल है।  हवा चलने से ठंड ने गलन का रूप अख्तियार कर लिया है। तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। गलन और घने कोहरे के बीच लोग ठिठुरते रहे। गुरुवार को जनपद में घना कोहरा छाया रहा। रात को कोहरे की वजह से लोगों को सफर करना काफी मुश्किल हो गया है। सर्दी के चलते लोगों का जहां रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा। गरीबों की मदद के लिए जिला प्रशासन के आदेश पर अस्थाई रूप से रैन बसेरे तो बनाए गए, लेकिन सार्वजनिक स्थानों, बसों स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, सरकारी अस्पतालों पर अलाव नदारत है।
विज्ञापन


 जिला अस्पताल में अस्थाई रूप से दो रैन बसेरा बनाया गया है। इसके अलावा दो रैन बसेरा स्थाई रूप से है। इसमें एक जिला अस्पताल प्रशासन की तरफ से बनवाया गया है। इसमें कमरे, स्नानागार और शौचालय की सुविधा तो पर, इसमें हमेशा ताला ही बंद  रहता है। एक अन्य रैन बसेरा जिला अस्पताल के इनडोर के सामने नगरपालिका ने बनवा रखा है। इसमें पालिका ने गद्दे रजाइयां तो रखवाया है, लेकिन यह भी किसी जरूरतमंद के काम नहीं आता।
विज्ञापन

इस वर्ष भी अस्पताल में इमरजेंसी के सामने अलाव नहीं जल रहा। इसका परिणाम है कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीज इस ठंड में ठिठुरते नजर आ रहे हैं। नगर के सहादतपुरा में मेन एसबीआई शाखा के सामने नगर पालिका द्वारा बनवाए गए अस्थाई रैन बसेरे में पालिका की ओर से गद्दे और रजाइयां रखवाई गई हैं। इसमें रिक्शे वाले रहते हैं। लेकिन अलाव नदारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीपुर संवाददाता के अनुसार रात में कोहरे पड़ने के कारण सुबह लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। रानीपुर ब्लाक के खुरहट, रानीपुर मोड़ और रानीपुर चौक पर  चयनित स्थानों पर अलाव जलाने का फरमान सिर्फ हवा हवाई ही साबित हो रहा है। सबसे ज्यादा तकलीफ बुजुर्गो और बच्चों को  उठानी पड़ रही है ।हलधपुर संवाददाता के अनुसार इन दिनों रात को कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। गुरूवार को क्षेत्र में कोहरे का प्रकोप रहा। साथ ही ठंड के कारण फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले  दैनिक  मजदूरों को इस ठंड में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही स्कूल बंद न होने से कड़ाके की ठंड में बच्चे विद्यालय जाने को विवश है। हालांकि कई अभिभावक बच्चों को स्कूल भी नहीं जाने दे रहें है। रतनपुरा क्षेत्र में अलाव की कोई व्यवस्था नही की गई है। इससे गरीब बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।


सरसेना संवाददाता के अनुसार सर्द हवा चलने से दिनप्रति दिन गलन बढ़ती जा रही है। साथ ही धूप निकलने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते गुरुवार को लोग ठिठुरे नजर आए रहें। मोहम्मदाबाद गोहना तहसील प्रशासन की तरफ से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, न ही चिरैयाकोट बाजार के किसी भी सार्वजनिक स्थलों ,बस स्टाप. मंदिरों ,टैक्सी  स्टैण्ड ,रिक्शा स्टैण्ड आदि  स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था करने की  जहमत तक नही उठायी जा सकी है
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed