फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Harvesting victims demonstrated, sloganeering

कटान पीड़ितों ने किया प्रदर्शन, नारोबाजी

Mon, 10 Jan 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Harvesting victims demonstrated, sloganeering
दुबारी (मऊ)। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर के बिंटोलिया गांव के कटान पीड़ितों ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। पीड़ित 25 किलोमीटर दूर जमीन आवंटित किए जाने पर विरोध जता रहे थे। घाघरा में बाढ़ आने से क्षेत्र के धर्मपुर गांव के बिंदटोलिया पुरवे के 150 लोगों के मकान नदी में विलीन हो गए थे। प्रशासन की तरफ से 115 लोगों को नजदीक चार किलोमीटर के क्षेत्र में जमीन आवंटित हो गई। जबकि 35 कटान पीड़ितों को 25 किलोमीटर दूर जमीन दी गई।
विज्ञापन

ऐसे में इन्होंने जमीन लेने से इंकार कर दिया। लोग छह महीनों से विद्यालय में शरण लिए हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज कटान पीड़ितों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कहा कि 25 किमी दूर जमीन का आवंटन होने के चलते खेती किसानी करना संभव नहीं हो पाएगा। छह महीने से आसपास के क्षेत्र में जमीन देने की गुहार लगाई, लेकिन मामले को लटका दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि उन्हें नजदीक जमीन नहीं आवंटित की गई तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में निर्मला, पावित्री, मुन्ना, बब्बन, नरसिंह, जयप्रकाश, सतीशचंद्र, गुडडू, जगलाल, मोतीलाल, सीताराम, रोहित, रामलखन, वीरेंद्र, महेंद्र, प्रेम, सुक्खू, शंकर, इंदल, विद्यावती, विनोद, लालता, सुरेंद्र आदि शामिल रहे। मधुबन के उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी ने ऐसे किसी मामले के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा कि तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed