फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Harvesting started, five bighas of land included in Ghaghra

कटान शुरू, पांच बीघे जमीन घाघरा में समाहित

Thu, 17 Jun 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Harvesting started, five bighas of land included in Ghaghra
मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर के बिंदटोलिया गांव से दक्षिण और पूरब के दिशा में फसल वाली जमीन में कटान बुधवार की रात से शुरु हो गया है। 24 घंटे में पांच किसानों की पांच बीघा जमीन कटकर घाघरा में विलीन हुई है। इस बार घाघरा कटान से और गांव से थोड़ी दूरी पर रह गया है। गांव के लोगों का कहना है कि यदि कटान की स्थिति यही रही तो बिंटोलिया गांव भी कटान की जद में आ जाएगा। कटान पीड़ित बिंटोलिया निवासी राम अवध ,रामफल ,राम प्रकाश ,राम सुन्दर सहित बिंटोलिया गांव के लोगों का कहना है कि कटान लगभग एक हफ्ते तक बंद थी अब बुधवार की रात कटान शुरु हो गई है। पूरे बिंटोलिया गांव वासी दुबारा शुरु हुई कटान के वजह से चिंतित हैं। हालांकि घाघरा नदी की धारा को मोड़ने के लिएसिंचाई विभाग की तरफ लगातार निर्माण कार्य हो रहा है लेकिन बिंटोलिया गांव ग्रामीणों को विश्वास नहीं है कि यदि नदी की कटान को तत्काल नहीं रोका गया तो गांव बच पाएगा। लोगों ने मुख्यमंत्री योगी और क्षेत्रीय प्रतिनिधि वन मंत्री दारा सिंह चौहान से मांग किया है कि कटान को तत्काल रोकने के प्रभावी उपाय कराए जाएं जिससे बिंद टोलिया गांव को बचाया जा सके। गांव के लोगों का कहना है कि जिस गति से नदी में कटान हो रही है उससे ऐसा लगता है कि कटान जल्दी नहीं रोकी गई तो गांव का अस्तित्व बच पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed