{"_id":"64bd7d37b2e073faf50993d6","slug":"har-har-mahadev-will-echo-in-pagodas-mau-news-c-295-1-svns1028-405-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव
विज्ञापन
मऊ। सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शंकर का विधिविधान से पूजन अर्चन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी मान्यता के तहत सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवालयों और मंदिरों में शिवभक्तों का रेला लगेगा। गंगा जल लाने के लिए रविवार को ही जिले के विभिन्न इलाकों से कांवड़ियों का जत्था गाजीपुर के लिए रवाना हुआ।
सावन माह में प्रत्येक दिन भगवान शंकर की पूजा की जाती है, लेकिन सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। रविवार को भी मंदिरों में काफी गहमागहमी रही। भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती रही। नगर में खास तौर से पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, भीटी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी मंदिरों पर कांवड़ियों व शिवभक्तों ने विधि विधान से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।
तड़के से ही भजन कीर्तन शुरू हो गया, जो सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर पूरे दिन जारी रहेगा। नगर के विभिन्न मुहल्लों से कांवड़िये पावरहाउस स्थित श्रीराम मंदिर पर एकत्र हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद मुख्य मार्ग होते हुए गाजीपुर तिराहा पहुंचे। वहां से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। जो सोमवार को गंगा जल लेकर तड़के लौटेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।