फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Har-Har Mahadev will be associated with Jalabhishek

हर-हर महादेव संग होगा जलाभिषेक

Sun, 05 Aug 2018 11:33 PM IST
mau
mau Updated Sun, 05 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Har-Har Mahadev will be associated with Jalabhishek
kanwariya
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों और मंदिरों में शिवभक्तों का रेला लगेगा। महत्व को देखते हुए  रविवार को ही जिले के विभिन्न इलाकों से कावरियों का जत्था गाजीपुर के लिए रवाना हुआ। जो वहां से गंगा जल भर कर सोमवार को पैदल ही लौट कर विभिन्न शिवमंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेगा।
विज्ञापन


सावन माह की शुरुआत से ही शिवभक्तों की देवघर रवानगी का सिलसिला जारी है। रविवार को भी मंदिरों में काफी गहमागहमी रही। नगर में खास तौर से पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बाल निकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर भजन कीर्तन का क्रम रविवार को ही शुरू हो गया। जो सोमवार पर पूरे दिन जारी रहेगा।
विज्ञापन


इंदारा संवाददाता के अनुसार, शनिवार को ही क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गाजीपुर के लिए शिवभक्तों की टोली रवाना हो गई। यह शिवभक्त सोमवार को गंगा जल लेकर कोपागंज स्थित गौरी शंकर मंदिर पर पहुंचेंगे। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से कांवरियों का जत्था वनदेवी धाम एकत्र हुआ। वहां विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद गंगा जल लाने के लिए गाजीपुर रवाना हो गए। कांवरिए सोमवार को गंगा जल लेकर पैदल ही लौटेंगे। भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा बलों की व्यापक  तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed