फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Happy Holi by applying Gulal

गुलाल लगाकर दी होली की बधाई

Sun, 20 Mar 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Happy Holi by applying Gulal
नगर के सहादतपुरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के होली मिलन समारोह में एक दूसरे को अबीर - फोटो : MAU
मऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तरफ से रविवार को नगर के सहादतपुरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। चित्रांश बंधुओं ने एक दूसरे को अबील-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज हमेशा राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा और आगे भी रहेगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चित्रांश समाज के काफी संख्या में लोग चित्रगुप्त मंदिर पहुंचे और सबसे पहले भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। इसके बाद कायस्थ बंधुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कोषाध्यक्ष चार्टेड एकाउंटेंट राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने देश को कई महत्वपूर्ण नेतृत्वकर्ता और मार्गदर्शक दिए हैं। उनके पदचिंहों पर चलकर समाज का विकास किया जा सकता है। इस अवसर पर संरक्षक जयप्रकाश श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष यज्ञदेव श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, बीके श्रीवास्तव आदि रहे। ब्राह्मण विकास परिषद की तरफ से नगर के हिंदी भवन में होली मिलन समारोह एवं परिवार मिलन का आयोजन किया गया जिसमें ब्राह्मण विकास परिषद ने फूल की होली खेली। मुख्य अतिथि जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाई चारे का त्योहार है। ब्राह्मण विकास परिषद के मुख्य संरक्षक डॉ. एससी तिवारी ने कहा कि संक्रमण के बाद एक साथ मिलकर सामाजिक जीवन जीने के लिए यह उत्सव एक साथ मनाया गया है। कार्यक्रम में अबिकल पांडेय, गोपाल पांडेय, गार्गी द्विवेदी, सुरेंद्र उपाध्याय, दयाशंकर तिवारी, मुकेश, निकेश, शैलेंद्र मिश्र के द्वारा होली गीत गाने पर ब्राह्मण विकास परिसद के मुख्य संरक्षक रामजी उपाध्यय द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में ललिता शास्त्री, आभा त्रिपाठी, विनीता पांडेय, कंचन शुक्ला, पूनम पांडेय, संगीता द्विवेदी, डॉ. पंकज उपाध्याय, राजकुमार दुबे, पंकज उपाध्याय शामिल रहे।

नगर के हिंदी भवन में ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समरोह में फूलों की हो

नगर के हिंदी भवन में ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समरोह में फूलों की हो- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed