फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hanuman Jayanti celebrated with pooja archan

जिले में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती

Tue, 27 Apr 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti celebrated with pooja archan
मऊ। जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को हनुमान जयंती विधिवत पूजा अर्चना के साथ मनाई गई। हनुमान मंदिरों में देर शाम तक भजन कीर्तन जारी रहा। मंदिरों में अखंड हरिकीर्तन होने से वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया।
विज्ञापन

हनुमान की जयंती मंदिरों में भगवान हनुमान की पूजा की गई। इस दौरान लोगों माथे पर लाल तिलक लगाया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाया। नगर के बाल निकेतन स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, भीटी स्थित हनुमान मंदिर, नगर के बढुआगोदाम स्थित हनुमान मंदिर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के हनुमान मंदिर पर बजरंग बली के जन्म दिन पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। सुबह से ही मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर आरंभ हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। हरिकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया।
विज्ञापन

बढुआगादाम : क्षेत्र के बजरंग बली के जयंती के अवसर पर बढुआगोदाम स्थित हनुमान मंदिर, वनदेवी स्थित हनुमान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में हनुमान मंदिर में धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गई। सुबह वैदिक मंत्रोचार के साथ अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। मझवारा : क्षेत्र के पवनी, मझवारा, सिकरौर, चचाईपार सहित विभिन्न इलाकों मेें हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। अखंड हरिकीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed