फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   handwash day

साबुन से धुले हाथ, लिया स्वच्छता का संकल्प

Tue, 15 Oct 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
handwash day
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों में विश्व हैंड वाशिंग डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापकों ने बच्चों को साबुन से हाथ धुलवाकर स्वच्छता से रहने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

मधुबन: फतहपुर मंडाव विकास खंड के समस्त परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विश्व हैंड वाशिंग-डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को साबुन से हाथ धुलाकर स्वच्छता से रहने का संकल्प दिलाया गया। विश्व हैंड वाशिंग डे के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मंडाव के एबीआरसी द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को भोजन करने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोने के बारे में बताया गया। इसी कड़ी में बीआरसी स्थित जूनियर हाई स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हाथ न धोने से खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द आदि बहुत से खतरनाक बीमारियां हो जाती है । इस मौके पर छात्र-छात्राओं को समूह बनाकर खाना खाने से पहले अपने साथियों के हाथ धुलवाए और बताया गया कि किस तरह हाथों को स्वच्छ रखने से बीमारियों से बचा जा सकता है। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय अजोरपुर, ढढवल, गंगऊपुर, लालनपुर सहित समस्त परिषदीय विद्यालयों में विश्व हैंड वास डे के अवसर पर बच्चों का हाथ धुलाई करके जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed