फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   villagers taken out julus for demanding arrested of murder accused women clash with police in mau

मऊ: हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए निकाला जुलूस, महिलाओं की पुलिस से हुई झड़प

Mon, 20 Sep 2021 10:32 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 20 Sep 2021 10:32 PM IST
सार

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाजार में 25 जून को एक व्यक्ति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में दो जेल में हैं जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
villagers taken out julus for demanding arrested of murder accused women clash with police in mau
पुलिसकर्मियों से हुई झड़प। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शोषित एकता सेवा समिति की ओर से सोमवार को नगर के जीवन राम इंटर कॉलेज के मैदान से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस की प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस के मना करने के बाद भी जुलूस गाजीपुर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस मौके पर महिला थाना और शहर कोतवाली की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन


गोली मारकर हत्या करने का मामला
जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए बाबूलाल राजभर ने कहा कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाजार में 25 जून को चुम्मानार निवासी पिंटू राजभर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में दो जेल में हैं जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आजमगढ़: मुख्तार अंसारी के खिलाफ चार्जशीट नहीं की जा सकी दाखिल, वकील ने दर्ज कराया विरोध, मांगी कॉपी

उन्होंने पत्रक के माध्यम में मांग किया कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिवार को 25 लाख रुपये आर्थिक सहयोग, एक सरकारी आवास तथा लाल कार्ड मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगे नहीं मानी गईं तो राजभर समाज और शोषित समाज एकता समिति प्रदेशव्यापी आंदोलन को बाध्य होंगे। शहर कोतवाली प्रभारी मूलचंद्र चौरसिया ने बताया कि जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी। जिस कारण पुलिस ने जुलूस निकालने से रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed