फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Second passport obtained by altering date of birth; FIR registered against the accused

Mau News: जन्मतिथि बदलकर बनवाया दूसरा पासपोर्ट, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 26 Oct 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Second passport obtained by altering date of birth; FIR registered against the accused
पहले पासपोर्ट की जानकारी छुपा कर दूसरा पासपोर्ट बनवाने के आरोप में गालिबपुर निवासी मोहम्मद आसिफ खान उर्फ आरिफ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई कोतवाली के सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह की तहरीर पर हुई है। तहरीर के अनुसार एसआई अनिल क्षेत्र में जांच और पेंडिंग विवेचना के लिए गालिबपुर गांव गए थे।
पता चला कि पासपोर्ट धारक मोहम्मद आसिफ खान ने वर्ष 2009 में पहले पासपोर्ट के लिए आवेदन किया गया था। इसका पासपोर्ट संख्या एच8978130 है।
पासपोर्ट पर जन्मतिथि 5 अप्रैल 1985 पुत्र मोहम्मद मुरोशालिन खान माता खुशबुन निशा दर्ज है। नाम, पिता व माता के नाम में आंशिक संशोधन कर जन्मतिथि बदलकर वर्ष 2014 में अपना दूसरा पासपोर्ट एम 1625618 बनवा लिया। इस पासपोर्ट में उसका नाम मोहम्मद आसिफ खान जन्मतिथि 1 जुलाई 1991 पिता का नाम मोहम्मद मुरशलीन खान, माता का नाम खुशबुयुं निशा अंकित है।
विज्ञापन

आरोपी ने 2007 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। फिर भी पासपोर्ट में कोई शैक्षिक योग्यता अंकित नहीं की गई है।
इस प्रकार पासपोर्ट धारक मोहम्मद आसिफ खान की ओर से पहली जन्मतिथि बदलकर कागजों की हेराफेरी एवं कूटरचित तरीके से धोखाधड़ी कर दूसरा पासपोर्ट बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed