आजमगढ़: मुख्तार अंसारी के खिलाफ चार्जशीट नहीं की जा सकी दाखिल, वकील ने दर्ज कराया विरोध, मांगी कॉपी
तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव में सड़क ठेके के विवाद में मुख्तार एंड पार्टी द्वारा ठेकेदार पर फायरिंग के मामले में चार्जशीट दाखिल करने पुलिस पहुंची थी। मुख्तार के वकील ने चार्जशीट की कॉपी मांगी, जिसे पुलिस उपलब्ध नहीं करा सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ सोमवार को आजमगढ़ गैंगस्टर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं की जा सकी। मुख्तार के वकील के मौखिक विरोध के चलते न्यायाधीश ने अब चार्जशीट दाखिल करने के लिए बुधवार का दिन तय किया है।
आरोप के अनुसार, तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव में सड़क के ठेके के विवाद में मुख्तार और उसके सहयोगियों ने ठेकेदार पर फायरिंग की थी। इस घटना में ठेकेदार बाल-बाल बच गया था लेकिन एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस मामले में तरवां थाने में मुख्तार समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
बाद में इसी मामले में पुलिस ने मुख्तार और उसके सहयोगियों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। विवेचना के बाद आईओ प्रशांत श्रीवास्तव ने नौ के बजाए 11 लोगों का नाम शामिल किया। सोमवार को आईओ प्रशांत श्रीवास्तव न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने पहुंचे।
यह भी पढ़ें- गाजीपुर में सीएम योगी: प्रदेश में माफियाओं और गुंडाराज का हुआ खात्मा, साढ़े चार साल में तकदीर और तस्वीर बदलने का किया काम
चार्जशीट की कॉपी नहीं उपलब्ध करा सके आईओ
इस पर मुख्तार के वकील लल्लन सिंह ने उनसे चार्जशीट की कॉपी मांगी, जिसे वह उपलब्ध नहीं करा सके। वकील लल्लन सिंह ने कहा कि जब मुकदमा दर्ज हुआ तो नौ लोगों के नाम शामिल थे, बाद में दो अन्य के नाम कैसे बढ़ गए। मुख्तार के वकील के मौखिक विरोध के चलते चार्जशीट नहीं दाखिल की जा सकी। न्यायाधीश ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए बुधवार का दिन तय किया है।
यह भी पढ़ें- पूर्णिमा का श्राद्ध आज: काशी में पिशाचमोचन कुंड से लेकर गंगा तट तक होंगे पितृपक्ष के तर्पण, जानें सब कुछ