फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Half the population will take charge of the security

Mau News: गांवों के सुरक्षा की कमान संभालेगी आधी आबादी

Fri, 08 Mar 2024 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Half the population will take charge of the security
मऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण विभाग द्वारा जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, बीसी सखी, शिक्षिकाओं, ग्राम पंचायत स्तर पर नवनियुक्त महिला चौकीदारों आदि को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनपद के अनेक गांवों में नियुक्त 22 महिला चौकीदारों की नियुक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि नियुक्ति स्थल पर शांति व्यवस्था के जिम्मेदारी के साथ ही साथ महिला चौकीदारों के माध्यम से घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, महिला अत्याचार के खिलाफ रिपोर्टिंग के साथ ही साथ महिला संबंधी सभी योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा प्रताड़ित महिलाओं के संबंध में जिला प्रशासन को समय-समय पर सूचना भी मिलती रहेगी जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को महिला चौकीदारों को प्रशिक्षित भी करने को कहा जिससे वे प्रशिक्षित होकर सूचनाओं का आदान-प्रदान ठीक ढंग से कर सके। जिलाधिकारी ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें महिला सम्मान एवं उनकी भागीदारी के हर मानक पर खरा उतरना है। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुएं, महिला चौकीदारों सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed