{"_id":"630bab0e51c35777c33e76fb","slug":"hakikatpura-to-ghazipur-tiraha-will-be-illuminated-with-lamp-street-lights-mau-news-vns6713977135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकीकतपुरा से गाजीपुर तिराहा लैंप स्ट्रीट लाइट से होगा रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकीकतपुरा से गाजीपुर तिराहा लैंप स्ट्रीट लाइट से होगा रोशन
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा में बना डिवाइडर।
- फोटो : MAU
नगर के गाजीपुर तिराहा से हकीकतपुरा तक डिवाइडर का कार्य पूरा हो चुका है। अब नगर पालिका यहां लैंप स्ट्रीट लाइट लगाकर रोशन करेगा। इसके लिए करीब चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिम्मेदारों की माने तो जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। जिसके बाद आजमगढ़-बालनिकेतन मार्ग के बीच बने डिवाइडर की तर्ज पर इस मार्ग को विकसित किया जाएगा।
फोरलेन के तहत हकीकतपुरा से गाजीपुर तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आनी वाली पांच किमी सड़क हकीकतपुरा से गाजीपुर तिराहा तक भी डिवाइडर का कार्य अब पूरा हो चुका है। डिवाइडर के बीच में मिट्टी भराई का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में नगर पालिका द्वारा पांच किलोमीटर तक इस नए डिवाइडर पर लैंप स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ दूसरे सजावट के कार्यों के लिए करीब चार करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
भेजे गए प्रस्ताव में वर्तमान में नगर पालिका द्वारा आजमगढ़ मोड़ से बालनिकेतन तिराहा तक बने डिवाइडर पर लगाए लैंप लाइट और स्ट्रीट लाइट को शामिल करना बताया है। सूत्रों की माने तो नगर पालिका के इस प्रस्ताव को इसी माह से शासन से स्वीकृति मिल सकती है। नगर पालिका के जिम्मेदारों ने इस नए डिवाइडर पर वर्तमान में लगे स्ट्रीट लाइट लैंप को शामिल करने की योजना तैयार की है। इस योजना के पूरा होने के बाद नगर के दो प्रमुख सड़कों की न केवल सुंदरता बढ़ जाएगी, बल्कि बाहर से आने वाले लोगों को किसी बड़े शहर में आने का एहसास होगा।
विज्ञापन
हादसे में आएगी कमी
नगर में छुट्टा पशुओं की समस्या है, यह पशु वर्तमान में सड़कों पर बीच में खड़े रहते हैं। वर्तमान में इस मार्ग पर प्रकाश की बेहतर व्यवस्था न होने के चलते सड़क पर खडे़ पशु नहीं दिखाई देते हैं और लोग टकरा जाते हैं।नपा द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाने से हकीकतपुरा, मिर्जाहादीपुरा, सलाहाबाद मोड़, गाजीपुर तिराहा से गाजीपुर, वाराणसी, बलिया, गोरखपुर मार्गों के लिए जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
फोरलेन के तहत बन रही सड़क के डिवाइडर पर लैंप स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इस मार्ग को भी आजमगढ़-बालनिकेतन तिराहा मार्ग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
- तैयब पालकी, नपाध्यक्ष नगर पालिका मऊ