फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Haitenshn wire connected

आखिरकार जोड़ा गया प्रेमाराय मोहल्ले में हाइटेंशन तार

Mon, 25 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 25 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
 Haitenshn wire connected
एक-दो नहीं पूरे पांच वर्ष के अवरोध के बाद प्रेमाराय मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर को हाइटेंशन तार से जोड़ा जा सका। शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमाराय मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर से रविवार को तार जोड़ने के लिए भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। तार जुड़ने के बाद मोहल्ले में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन


लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे मोहल्ले के लोगों को अब इससे निजात मिलेगी। किसी भी हालात से निपटने के लिए मौके पर पांच थानाध्यक्ष, एक प्लाटून पीएसी, 50 होमगार्ड सहित करीब 250 पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन



नगर क्षेत्र स्थित प्रेमाराय मोहल्ले के लोग बीते पांच वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या को झेल रहे थे। इससे निजात के लिए मोहल्लों के लोगों ने आपस में चंदा जुटाकर एक नया ट्रांसफार्मर खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद मोहल्ले के एक सख्स से उसे रखने के लिए जमीन भी दी। इस ट्रांसफार्मर में पड़ोस के खीरीबाग मोहल्ल्ले से लाकर हाइटेंशन तार जोड़ने की योजना बनी। लेकिन खीरीबाग मोहल्ले के लोगों ने कई बार हाईटेंशन तार को जोड़ने से रोक दिया।


जिसके बाद पुलिस, प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से रविवार को इस कार्य का शुरु किया। हाइटेंशन तार जोड़ने के दौरान वहां पर सुरक्षा के मद्देनजर पांच थानाध्यक्ष, एक प्लाटून पीएसी, 50 होमगार्ड, सहित करीब 250 पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



जिसके बाद देर शाम को ट्रांसफार्मर में खीरीबाग मोहल्ले से हाइटेंशन तार जोड़ा जा सका। तार जुड़ने के बाद जहां प्रेमाराय मोहल्ले के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन व बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी राहत की सास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed