फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Guruji will be responsible for wrong enrollment of children

बच्चों के गलत नामांकन पर जिम्मेदार होंगे गुरुजी:

Tue, 13 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Guruji will be responsible for wrong enrollment of children
मऊ। नगर सहित जिले के परिषदीय विद्यालयों में छात्र छात्र छात्राओं का गलत नामांकन दिखाना प्रधानाध्यापकों को भारी पड़ सकता है। शासन ने कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की प्रामाणिक सूचना मांगा है। यह सूचना प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करानी होगी। ड्रेस, मिड डे मील सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का धन सीधे बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 1.56 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। तमाम विद्यालयों में प्रधानाध्यापक मनमाने ढंग से बच्चों का नामांकन कर लेते थे। अधिकारियों के निरीक्षण में बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर शिक्षक नया बहाना खोज लेते थे। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से लापरवाह प्रधानाध्यापकों की मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की शासन ने प्रामाणिक सूचना मांगी है। यह सूचना प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करानी है।
विज्ञापन

इसी शिक्षा सत्र से ड्रेस, एमडीएम सहित धनराशि सीधे अभिभावकों के खाते में भेजी जानी है। पोर्टल पर मार्च 2021 की विद्यालय की छात्र पंजिका की स्वप्रमाणित प्रति भी अपलोड करनी होगी। विद्यालय की छात्र पंजिका की स्वप्रमाणित प्रति सूचना सही है या गलत इसकी जांच शासन स्तर की टीम रैंडम जांच करेगी। छात्र संख्या में अंतर मिलने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की सूची को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कराने के मामले मेें प्रधानाध्यापकों तथा खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed