फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Guru's feet, blessed

गुरु के पखारे चरण, लिया आशीर्वाद

Wed, 13 Jul 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Guru's feet, blessed
सरसेना स्थित सतगुरु धाम पर पर गुरू पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्घालुओं भीड़।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं में जगह-जगह गुरु पूजन का अनुष्ठान हुआ। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु के चरण पखार उनसे आशीर्वाद लिया। मठों और मंदिरों में माहौल भक्तिमय रहा। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से खासे इंतजाम किए गए थे। नगर के संत निरंकारी संस्था, स्कूलों सहित विभिन्न स्थानों पर गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने दान आदि करके गुरुओं को सम्मानित किया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने अपने को धन्य किया। कोपागंज: संस्कार भारती की तरफ से गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। लैरो गाव से कालिका प्रसाद पांडेय, कोपागंज नगर से शिवनाथ पांडेय के घर जाकर संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं ने सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान संजय कुमार गुप्ता, राकेश जायसवाल, दीपक वर्मा आदि शामिल रहे। मझवारा: बाजार स्थित संत देवरहा बाबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बगल स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। महंत श्री श्री 1008 कन्हैयादास रामायणी, मंदिर समिति के सदस्य केदार सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। जो मधुबन मोड, इंदारा मोड , मझवारा गांव होते हुए पुन: मंदिर परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह भक्तों ने झांकी का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान अरविंद राय आचार्य, संदीप राय, शैलेश राय, राकेश, प्रफुल्ल राय, रामायन वर्मा, नवनीत राय रामफल मौर्य, घूरा मद्धेशिया आदि शामिल रहे। दोहरीघाट: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूरे क्षेत्र में लोगों ने अपने गुरु की पूजा अर्चना की सरयू नदी में स्नान कर दान दक्षिणा दिया। वहीं मातेश्वरी अंतरराष्ट्रीय महाधाम में सदगुरु महाराज का गुरु भक्तों ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। परिसर में 24 घंटे का अखंड महायज्ञ भी किया गया। जिसमें आचार्यों द्वारा आहुतियां दीं। गुरु भक्तों द्वारा अपने गुरु आचार्यों की आराधना की गई। चिरैयाकोट: गुरुपूर्णिमा पर सतगुरु आश्रम सरसेना पर गुरु दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने धाम के मध्य स्थित जलाशय में स्नान करने के बाद गुरु का दर्शन किया और प्रसाद ग्रहण किया। धाम पर लगे मेले का भी श्रद्धालुओं ने आनंद उठाया। दूर दराज सहित विभिन्न प्रदेशों से भारी संख्या में आए अनुयायियों ने अपने गुरु के दर्शन किए। करजौली खुरहट स्थित मध्यदेशीय वैश्य अनाथाश्रम, करहां स्थित गुरादरी धाम पर गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। बोझी बाजार : सिकटिया स्थित सिद्ध संत दरबारी बाबा की कुटी गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। कुटी परिसर में चल रहा तीन दिवसीय अखंड हरिकीर्तन का पुर्णाहुति के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। बाद में कुटी के पुजारी साधु शैलेश दास का चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed