फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gupta Surgical will be converted into Kovid Hospital

कोविड अस्पताल में परिवर्तित होगा गुप्ता सर्जिकल

Sat, 01 May 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Gupta Surgical will be converted into Kovid Hospital
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को रौजा स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें जिले के सर्जन डॉ. पी एल गुप्ता की ओर से नगर के नरई बांध स्थित गुप्ता सर्जिकल को कोविड अस्पताल में परिवर्तित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन

इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर के नरई बांध स्थित गुप्ता सर्जिकल के संचालक डॉ. पी एल गुप्ता ने यह निर्णय लिया है कि आगामी सोमवार तीन मई से पूरे अस्पताल को कोविड-19 मरीजों की चिकित्सा के लिए परिवर्तित कर दिया जाएगा। सर्जरी का कार्य अस्थाई रूप से आशीष नर्सिंग होम में स्थानांतरित करेंगे। इस अस्पताल में केवल कोरोना संबंधित ही मरीज भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए चेस्ट रोग विशेषज्ञ की भी व्यवस्था की गई है तथा आवश्यक सभी उपकरण मॉनिटर्स आदि की व्यवस्था की जा चुकी है। जैसे पुराने मरीज डिस्चार्ज होते जाएंगे वैसे नए कोरोना की ही मरीज भर्ती किए जाएंगे। मानव सेवा ही माधव सेवा को मूर्त रूप देने के लिए डॉ. पीएल गुप्ता को शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर आनंद गुप्ता, जावेद तरफदार, अजहर कमाल फैजी, महातम यादव, अभिषेक मद्धेशिया, श्याम मद्धेशिया, दिलीप गुप्ता, अशोक सिंह, हबीबुल्लाह टांडवी, हाजी अनवर अली, फैयाज, कन्हैया जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed