{"_id":"5b79b4a342c792465b688a28","slug":"gungja-rajasthan-bhavan-from-the-hymns-of-shyam","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम के भजनों से गूंजा राजस्थान भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम के भजनों से गूंजा राजस्थान भवन
mau
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
नगर के राजस्थान भवन में श्री श्याम झूलनोत्सव कार्यक्रम में सजा खाटू श्याम का दरबार।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री श्याम संघ की तरफ से श्री श्याम झूलनोत्सव का आयोजन नगर के राजस्थान भवन में किया गया। खांटू वाले श्री श्याम प्रभु का नयनाभिराम भव्य दरबार दिल्ली के कलाकारों द्वारा बनाया गया।
शनिवार को सुंदरकांड पाठ से झूलनोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसके बाद बाबा की अखंड ज्योति अशोक केडिया द्वारा सपरिवार प्रज्जवलित किया गया। भक्तों ने बाबा श्याम को भजनों के माध्यम से रिझाया। उसके बाद खांटू धाम से पधारे कलाकार अजहर अली ने हरि का जो कोई साथ निभाता है, श्याम मेरा बिन बोले उसके घर में आता है। अब थारी हाजिरी बजाऊं सांवरा बोल कौण सो भजन सुनाऊं सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। कानपुर से पधारे श्रीराम पांडेय ने हरि-हरि तुम हरि के सहारे, जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते हैं मेरे दुख के दिनों में बड़े काम आते हैं आदि भजनों के माध्यम से रिझाया।
रविवार को श्याम प्रभु को भंडारा का भोग सत्यनारायण् परमानंदका द्वारा लगाया गया। इसके बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबा के दरबार में इत्रों की बौछार के साथ भक्त जयकारा लगाते हुए नाच गा रहे थे। कानपुर के भजन गायक संदीप दीक्षित ने भी भक्ति गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद सवामणी का भोग 26 श्यामभक्तों द्वारा बाबा श्याम को लगाया गया। इस अवसर पर सत्यदेव केडिया, ओम रुंगटा, संजय खंडेलवाल, सत्यनारायण परमानंदका, राजेश सिंह, सुनील गुप्ता, त्रिभुवन मोदी, विजय अग्रवाल आदि शामिल रहे।