फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   GRP personnel accused of misbehaving and assaulting a passenger, two on line duty

Mau News: जीआरपी के जवानों पर यात्री से बदसलूकी और मारपीट का आरोप, दो लाइन हाजिर

Tue, 10 Mar 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
GRP personnel accused of misbehaving and assaulting a passenger, two on line duty
रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात टिकट लेने के दौरान बिहार के बेगूसराय निवासी हाशिम के साथ जीआरपी के दो जवानों से मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़ित के परिवार का आरोप है कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ बेगूसराय जाने के लिए टिकट लेने रेलवे स्टेशन पर गया था। इसी दौरान सादे कपड़े में जीआरपी के दो लोग आए और जांच के नाम पर इससे रुपये छीन लिए।
हाशिम ने यह बात अपने परिवारजनों को बताया तो परिवार जनों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर जीआरपी जवान अंकित कुमार यादव और अंकित कुमार वर्मा ने हाशिम के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

घायल अवस्था में उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जीआरपी थाना अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर संदीप अवस्था में घूमने के दौरान दो जवानों ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच वह कहीं चला गया और अपने परिवार के साथ आकर कहासुनी करने लगा। वह किसी बीमारी से ग्रसित है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्य में लापरवाही और यात्री से बदसलूकी के मामले में अंकित कुमार यादव और अंकित कुमार वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed