{"_id":"6825db326c559a0cfa0cfdb9","slug":"grp-engaged-in-identification-through-tattoo-on-hand-woman-died-after-being-hit-by-train-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हाथ पर बने टैटू से पहचान में जुटी जीआरपी, ट्रेन से कटकर महिला की मौत, इंदारा रेलवे स्टेशन की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हाथ पर बने टैटू से पहचान में जुटी जीआरपी, ट्रेन से कटकर महिला की मौत, इंदारा रेलवे स्टेशन की घटना
Thu, 15 May 2025 06:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 15 May 2025 06:25 PM IST
सार
इंदारा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। महिला के हाथ पर बने टैटू के सहारे जीआरपी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद टैटू से पहचान का प्रयास
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जीआरपी थाना क्षेत्र के इंदारा पूर्वी केबिन के पास बृहस्पतिवार की अल सुबह ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। लोको पायलट की सूचना पर पहुंची मऊ जीआरपी की टीम ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाने से जीआरपी ने शव को सुरक्षित रखवा दिया है। बेंगलुरु से गोरखपुर चलने वाली गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन (06529) बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6:25 बजे इंदारा जंक्शन से गुजरी।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। लोको पायलट ने इसकी सूचना मऊ जीआरपी थाना को दी। पहुंची टीम ने शव को ट्रैक से हटाकर आसपास की बस्तियों में पहचान कराई। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। महिला के हाथ पर टैटू बना था, जिसपर पतिराम और आशा देवी लिखा था।
विज्ञापन
राजकीय पुलिस बल का अनुमान था कि महिला का नाम आशा देवी है और पतिराम उसके पति का। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक राजकपूर सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर महिला के घायल होने की सूचना पर टीम पहुंची थी। लेकिन महिला की मौत हो गई थी। पहचान नहीं हो पाई है, उसके हाथ पर बने टैटू के माध्यम से पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन