फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   GRP engaged in identification of unknown bodies, identified one

अज्ञात शवों के शिनाख्त में जुटी जीआरपी, एक की कर चुकी हैं शिनाख्त

Sun, 23 Aug 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
GRP engaged in identification of unknown bodies, identified one
मऊ। रेलवे स्टेशन पर तथा रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शवों के शिनाख्त के लिए जीआरपी ने प्रयास शुरू कर दिया। जीआरपी ने वर्ष 2019 में मिले 12 अज्ञात शवों में एक शव का शिनाख्त कर लिया गया। जबकि शेष 11 शवों की शिनाख्त के लिए मऊ जंक्शन के अलावा जिले के सभी सार्वजनिक जगहों पर मृतक के बारे में पोस्टर चस्पा किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर गुजारा करने वाले भिखारी बीमारी की चपेट में आने से मौत हो जाती हैं। लावारिश के चलते शव का जीआरपी अंतिम संस्कार करा देती हैं। लेकिन अब जीआरपी एसओ ओमप्रकाश तिवारी ने अज्ञात शवों की शिनाख्त करने के लिए मुहिम शुरू की हैं। इसके तहत वर्ष 2019 में मिले 12 अज्ञात शवों की शिनाख्त करने का कार्य बेहद तेजी से किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

शवों की शिनाख्त हो सके इसके लिए हजारों पंपलेट्स मऊ जंक्शन के चारों प्लेटफार्म के अलावा नगर के रोडवेज परिसर, प्राइवेट बस डिपो सहित जिले के सभी सार्वजनिक जगहों पर चस्पा किया जा रहा हैं। वर्ष 2019 में कुल 12 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार जीआरपी मऊ द्वारा कराया गया। इसमें पिपरीडीह स्टेशन पर एक तथा एक इंदारा में शव मिला था। वहीं 11 शव मऊ जंक्शन पर बीमारी की अवस्था में मृत मिले थे। इसमें 6 महिला तथा छह पुरुष के शव थे। जीआरपी एसओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि इसमें एक शव की शिनाख्त हो चुकी हैं। शव की पहचान उसके परिजनों ने गाजीपुर जिले के युसूफाबाद निवासी महबूब खान के रूप में की। बोले कि उनकी मंशा हैं शवों की शिनाख्त हो सके, जिससे उनके परिजनों को उनके इस दुनिया में न होने की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed