फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ground Report: Rapidly spreading infection in Tirgha village

ग्राउंड रिपार्ट ः तिरघा गांव में तेजी से फैल रहा संक्रमण

Sat, 22 May 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ground Report: Rapidly spreading infection in Tirgha village
मधुबन (मऊ)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं संक्रमण पर नियंत्रण करने की कवायद न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही प्रशासन की तरफ से शुरू की जा सकी है। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के तिघरा गांव में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब तक कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 25 प्रतिशत आबादी खांसी, जुकाम सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त है। इसके बाद भी न तो घर-घर स्क्रीनिंग हो सकी है। न ही जांच टीम आ सकी है। सब कुछ कागज पर चल रहा है।
विज्ञापन

जिले का सबसे पिछड़ा ब्लाक फतहपुर मंडाव में तिघरा गांव जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर तथा तहसील ब्लाक मुख्यालय से करीब 11 किमी दूरी पर सूरजपुर परसिया बंधे पर मौजूद है। गांव की आबादी लगभग 2500 है। इस गांव के तीन लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है, जबकि 25 फीसदी आबादी सर्दी जुकाम और अन्य तरह की बीमारियों से ग्रसित है।
विज्ञापन

इसके बाद भी अभी तक गांव में न तो लोगों को फैले कोरोना संक्रमण के प्रति ना तो जागरुक किया गया है और ना ही इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां एक चिकित्सक तथा एक फार्मासिस्ट की नियुक्ति है। चिकित्सक तथा फार्मासिस्ट की स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्यत्र ड्यूटी लगाए जाने पर ग्राम वासियों को पीएससी होते हुए भी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं हो पाती है। ऐसे में ग्रामवासियों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए गांव से 13 किलोमीटर दूर फतेहपुर मंडाव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रितु सिंह ने बताया कि गांव में अभी तक तीन लोगों की मौत कोरोना से तो दो लोगों की मौत सांस की समस्या से हुई है। वहीं गांव की 25 प्रतिशत आबादी खांसी जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। गांव में जागरूकता की कमी के कारण तथा जांच की अनुपलब्धता के कारण गांव के लोग जांच नहीं करा रहे हैं। जल्द ही बारिश होने के कारण गांव में जलजमाव तथा गंदगी होने के कारण संक्रमण की संभावना और बढ़ गई है।

ग्राम वासियों की मानें तो जनप्रतिनिधियों ने भी किसी प्रकार की कोई सुध लेने की जरूरत न समझी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के तिघरा गांव में कोरोना से मौत होने का मामले में जानकारी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से बचाव के सभी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed