फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   groom did such an act on stage of Jaimala bride refused to marry

भरी महफिल में तमाशा: जयमाल के स्टेज पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, लोग हुए शर्म से पानी-पानी, शादी से किया मना

Mon, 13 Mar 2023 06:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Mar 2023 06:48 PM IST
सार

मऊ के एक गांव में आजमगढ़ जिले के भटनी पारा से बारात आई थी। जयमाल के वक्त अचानक से दूल्हा भड़क गया। वो स्टेज से नीचे उतर गया। लाख मनाने के बाद भी वह स्टेज पर जाने को तैयार नहीं हुआ। उसने नाराजगी की कोई वजह भी नहीं बताई। 

विज्ञापन
groom did such an act on stage of Jaimala bride refused to marry
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी-ब्याह के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं। कई मौकों पर यह देखा गया है कि जयमाल के दौरान ही दूल्हा-दुल्हन आपस में भिड़ जाते हैं और शादी नहीं होती है। यूपी के मऊ जिले से जो शादी का वीडियो सामने आया है वो इसी कड़ी से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्टेज पर दूल्हा नाराज हो जाता है और भरी महफिल में तमाशा मचा देता है।

विज्ञापन


उसकी इस हरकत से दुल्हन समेत वहां मौजूद लोग शर्म से पानी-पानी हो जाते हैं। ये घटना जयमाल के दौरान हुई, जिसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ मना कर दिया। बरात बैरंग वापस लौट गई। घटना कोपागंज थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा गांव की बताई जा रही है। रविवार रात यहां आजमगढ़ जिले के भटनी पारा से बारात आई थी।

विज्ञापन

दुल्हन के हाथ में वरमाला देख भड़का दूल्हा

दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों के आवभगत में कोई कमी नहीं छोड़ी। रात करीब 10 बजे बरात नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंची और जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। स्टेज पर दूल्हा बैठा था। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर चढ़ी। रस्मों को निभाने के बाद जैसे ही उसने वरमाला हाथ में उठाया तो अचानक से दूल्हा बिदक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विवाहिता ने मोबाइल के लिए पति को छोड़ा, 10 महीने में टूटा सात जन्मों का पवित्र बंधन

वह वरमाला देखकर चिढ़ गया और भनभनाते हुए स्टेज से उतर गया। दूल्हे के नाराज होते ही दुल्हन पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने दूल्हे से नाराजगी की वजह पूछी मगर वह मौन रहा। जयमाल के लिए स्टेज पर भी नहीं जा रहा था। इधर, स्टेज पर दूल्हे का इंतजार करती दुल्हन और उसकी सहेलियां हताश होकर घर में चली गईं।

दूल्हा बार-बार हो जा रहा था उग्र

कुछ भी पूछने पर दूल्हा उग्र हो जा रहा था। थक-हार कर करीब दो घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दूल्हा बना युवक और भड़क उठा। स्टेज पर चढ़ गया और पुलिसकर्मियों को डांटने लगा। अजीब-अजीब सी हरकत करते हुए पुलिस और सभी बारातियों व धरातियो को धमकी और गाली देने लगा।
ये भी पढ़ें: फेरों के बाद टूटा रिश्ता: 200 के जगह दूल्हा कर रहा था 2000 की डिमांड, महिला के मुंह मारा नोट

दूल्हे की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। उसके फैसले का पिता समेत अन्य परिजनों ने सभी सम्मान किया और सराहा। दुल्हन के पिता ने कहा कि मैं ऐसे अजीब से शख्स के साथ अपनी बेटी का रिश्ता नहीं कर सकता। पुलिस ने दूल्हा और उसके भाई और बहनोई को हिरासत में लिया। सोमवार देर शाम थाने में दुल्हन और दूल्हा पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed